PVC Aadhaar Card – Order Aadhaar PVC Card

PVC Aadhaar Card एक ऐसा Aadhar Card होता है जो प्लास्टिक की टिकाऊ शीट पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) पर प्रिंट किया जाता है। आप कुछ  nominal charges देकर अपना आधार कार्ड पीवीसी प्लास्टिक कार्ड पर प्रिंट करवा सकते है।

इस पीवीसी आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा शुरू किया गया है, जो न सिर्फ देखने में ATM Card के जैसा होता है, बल्कि इसमें कई Security Features भी होते हैं। जैसे:- QR कोड, होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट, घोस्ट इमेज आदि। 

सबसे खास बात यह है कि आप इसे सिर्फ ₹50 में घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं, न लंबी लाइन, न कोई भागदौड़। आप नीचे दिए कुछ आसान स्टेप्स, मोबाइल नंबर और OTP की मदद से इसको ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते है। 

PVC Aadhaar Card Order कैसे करें

  • PVC आधार कार्ड के लिए ऑर्डर देने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर विजिट करना है। 

  • अब इसके होम पेज पर पहुँचते ही आपको टॉप बार में लिखे My Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • टॉप बार में My Aadhaar सेक्शन में आपको Get Aadhaar ऑप्शन पर जाना है 
  • अब Order Aadhaar PVC Card लिंक को सेलेक्ट करना है। 

  • लिंक पर क्लिक करते ही अब आपकी स्क्रीन पर Order Aadhaar PVC Card का एक फॉर्म ओपन होगा। 
  • इस फॉर्म में आपको Aadhaar PVC Card ऑर्डर करने के तीन ऑप्शन (Aadhaar Number, Enrolment ID Number, और SID) मिलेंगे। 

Order Aadhaar PVC Card via Aadhaar Number 

  • आधार नंबर से Aadhaar PVC Card ऑर्डर करने के लिए आपको Aadhaar Number ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 
  • फिर नीचे आपको अपना आधार कार्ड नंबर और सामने लिखा हुआ कैप्चा कोड डालना है। 

  • आगे आपको My mobile number is not registered वाले ऑप्शन को चेक करना है। 
  • चेक करते ही mobile number का ऑप्शन आएगा, आपको mobile number डालना है और Send OTP पर क्लिक करना है। 
  • आपको अपने मोबाइल पर आए OTP को भरना है और submit कर देना है। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके आधार की जानकारी का एक पेज ओपन होगा। 
  • आपको ऑर्डर देने से पहले सारी जानकारी को check करना हैं।
  • आगे “Make Payment (भुगतान करें )” बटन पर पर जाना है जिसके बाद आपको Payment Gateway पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • अब आप भुगतान (Payment) पेज पर पहुँच जाएंगे, जहाँ आप अपने  क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर UPI से Payment कर सकते हैं।
  • Payment Successful होने के बाद एक रसीद बनेगी। 
  • इस रसीद में आपको अपने डिजिटल सिग्नेचर करने है। 
  • अब आप इसे अपने फ़ोन या लैपटॉप में PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसके साथ ही आपको SMS के जरिए एक Service Request Number (SRN) भी दिया जाएगा। 
  • इस SRN की हेल्प से Aadhaar holder अपने आधार कार्ड की स्थिति को ऑनलाइन “Check Aadhaar Card Status” पर जाकर चेक कर सकता है। 
  • जब आधार कार्ड डाक विभाग (DoP) से भेजा जाएगा, तो आपको SMS के जरिए AWB नंबर भी मिलेगा। 
  • इस नंबर से आप डिलीवरी की स्थिति डाक विभाग की वेबसाइट पर जाकर ट्रैक कर सकते हैं।

नोट:- आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करने के लिए आपको सिर्फ ₹50/- (जिसमें GST और स्पीड पोस्ट चार्ज शामिल हैं) का भुगतान करना होगा।

Order Aadhaar PVC Card via Enrolment ID Number

  • Enrolment ID Number से आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करने के लिए आपको Order Aadhaar PVC Card में दूसरे ऑप्शन Enrolment ID Number को सेलेक्ट करना है। 
  • इसके बाद आपको 14 अंकों की नामांकन आईडी (Enrolment ID Number) डालनी होगी।

  • इसके बाद आपको डेट और टाइम को सेलेक्ट करके राइट में लिखे कैप्चा कोड को डालना है। 
  • आगे My mobile number is not registered वाले ऑप्शन को चेक करना है। 
  • चेक करते ही मोबाइल नंबर डालकर Send OTP पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको OTP डालना है और सबमिट कर देना है। 
  • अब आपके सामने आधार की जानकारी का पेज आएगा। 
  • सारी जानकारी पढ़नी है और check कर देना है। 
  • इसके बाद Payment ऑप्शन आएगा, आपको 50 रुपए का भुगतान करना है। 
  • Successful Payment के तुरंत बाद, सिस्टम एक रसीद प्रोवाइड करेगा।
  • इसमें आपको अपने डिजिटल sign करने है और  सबमिट कर देना है। 
  • सबमिट करने के बाद, आपको एक Service Request Number दिया जाएगा। 
  • आप इस Service Request Number की मदद से अपनी Aadhaar PVC Card Status चेक कर सकते है। 

Order Aadhaar PVC Card via SID

  • इसके लिए आपको फॉर्म में तीसरे और लास्ट ऑप्शन SID को चुनना है। 
  • अब आपको इसमें अपना 28 digit SID Number Enter करना है। 
  • नीचे आपको Enter Captcha में right में लिखा Captcha डालना है। 
  • नीचे दिए ऑप्शन को को चेक करना है और फिर Mobile Number डालना है। 
  • अब नंबर पर एक ओटीपी आएगा, आपको ओटीपी भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • कुछ ही सेकंड में आपकी आधार डिटेल्स स्क्रीन पर आएगी। 
  • अब आपकी जानकारी सही होने पर चेक कर देना है। 
  • आगे आपको ₹50 पेमेंट करनी है। 
  • पेमेंट सफल होते ही एक रसीद मिलेगी। 
  • जिसे डिजिटल सिग्नेचर करके सबमिट करना है। 
  • पूरा प्रोसेस कम्प्लीट होने के बाद, आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा। 

इसी SRN से आप  Aadhaar PVC Card Status चेक कर सकते है।

Scroll to Top