Aadhar Card Download

आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है, जिसका इस्तेमाल अलग अलग सरकारी और निजी सेवाओं में पहचान और पते के प्रमाण के रूप में किया जाता है। चाहे आपको जॉब के लिए अप्लाई करना हो या किसी सरकारी सेवा का लाभ लेना हो, आधार कार्ड हर जगह माँगा जाता है। ऐसे में अगर आपने अपना आधार कार्ड खो दिया है या किसी वजह से आपके पास आधार की हार्ड कॉपी नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

आप अपना आधार कार्ड आसानी से UIDAI (Unique Identification Authority of India) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। UIDAI के साथ साथ आप mAadhaar, DigiLocker और UMANG पोर्टल से भी अपना Aadhar Card Download कर सकते है, जिसकी जानकारी नीचे डिटेल में स्टेप बाय स्टेप दी गई है। 

How to Download Aadhar Card from UIDAI

आप अपना आधार कार्ड UIDAI से तीन तरीको Aadhaar Number, Enrolment ID Number और Virtual ID Number से डाउनलोड कर सकते है। जिसकी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई हैं। 

Aadhaar Card Download from UIDAI by Using Aadhaar Number

  • UIDAI से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है। 
  • इसके होम पेज पर पहुंचने पर आपको menu में लिखे My Aadhaar पर क्लिक करना हैं। 
UIDAI website My Aadhaar menu mein Download Aadhaar option aadhar card download ke liye
  • अब आपके सामने कई ऑप्शन आएँगे, आपको get Aadhaar में download aadhaar पर क्लिक करना है।
Download Aadhar Card
  • क्लिक करने के बाद एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालना है। 
  • उसके बाद आपको Send Otp पर Click करना होगा।
UIDAI Aadhaar download OTP verification screen registered mobile number se
  • आपके आधार कार्ड पर जो मोबाइल नंबर रजिस्टर है, उस पर एक OTP आएगा, आपको OTP डालकर वेरीफाई करना है। 
  • अब आपको Download Aadhaar पर क्लिक करना है। 
  • इस तरह से आप UIDAI से Aadhaar Number के जरिए अपना Aadhaar कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

Aadhar Card Download from UIDAI by Using Your Enrolment ID

  • सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है। 
  • अब My Aadhaar में get Aadhaar के Download Aadhar ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब एक पेज ओपन होगा, आपको सेकंड ऑप्शन Enrolment ID सेलेक्ट करना है। 
UIDAI Aadhaar download page par Enrolment ID option select karna aadhar card download
  • अब आपको Enrolment number, डेट, टाइम और captcha डालकर Send OTP करना है। 
  • आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP डालकर Verify करना है, जिसके बाद आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।  

Aadhar Card Download from UIDAI by Virtual ID Number

  • आपको UIDAI पोर्टल https://uidai.gov.in/  पर जाना है। 
  • उसके बाद “My Aadhaar” सेक्शन में “Download Aadhaar” ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
UIDAI Download Aadhaar page par Virtual ID Number third option select karna
  • अब आपको तीसरा ऑप्शन Virtual ID Number पर क्लिक करना है। 
  • आपको Virtual ID Number डालकर कैप्चा कोड डालना है और Send OTP पर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, आपको OTP डालकर Verify करना है। 
  • इसके बाद Download ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

How to Download Aadhar Card from mAadhaar App?

mAadhaar से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करे, इसकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। 

  • सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से mAadhaar App को इनस्टॉल करना है।
UIDAI official mAadhaar app Play Store se download karna aadhar card download ke liye
  • अब आपको इसमें अपना अकाउंट लॉगिन करना है। 
  • लॉगिन करने के बाद आपको All services में get aadhaar में download aadhaar पर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएँगे, पहला रेगुलर आधार और मास्क्ड आधार। 
  • रेगुलर आधार पर क्लिक करने पर आपके सामने Aadhaar Number, Enrolment ID Number और Virtual ID Number ऑप्शन आएँगे। 
  • आप इनमे किसी भी ऑप्शन के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
  • दूसरा ऑप्शन है मास्क्ड आधार, इसमें भी आपको Aadhaar Number, Enrolment ID Number और Virtual ID Number तीन ऑप्शन मिलते है। 
  • आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी भरनी है और कैप्चा कोड डालकर send OTP पर क्लिक करना है। 
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, आपको OTP डालकर वेरीफाई करना है। 
  • इसके बाद आपको डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस तरह से आप mAadhaar app से भी आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।  

How to Download Aadhar Card from DigiLocker?

DigiLocker एक ऐसा पोर्टल है जिस पर आपको हर सरकारी डाक्यूमेंट्स मिल जाएंगे। आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके DigiLocker से अपना Aadhar Card डाउनलोड कर सकते है। 

  • Aadhar Card डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाना है। 
  • इसके बाद आपको इस पर sign in यानि अपना अकाउंट लॉगिन करना है। 
  •  अब आपको documents वाले सेक्शन में aadhaar पर जाना है।
DigiLocker portal Documents section mein UIDAI Aadhaar option select karna aadhar card download
  • इसमें आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको Unique Identification Authority of India (UIDAI) पर क्लिक करना है। 
DigiLocker se Aadhaar Card download karna OTP verify karke aadhar card download
  • अब आपको अपना Aadhaar number डालना है और ‘OTP’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • जो मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा है उस पर ‘OTP’ आएगा। 
  • इसके बाद  ‘OTP’ डालकर Verify करना है और डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इस तरह से आप DigiLocker से अपना Aadhaar card डाउनलोड कर सकते है। 

How to Download Your Aadhaar Card from UMANG?

  • यदि आप उमंग पोर्टल से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इसके आधिकरिक पोर्टल https://web.umang.gov.in/ पर जाना है। 
MANG portal homepage Services section mein Aadhaar option aadhar card download ke liye
  • इसके होम पेज पर menu में आपको Services ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
UMANG portal Aadhaar download option select karna step by step
  • अब आपको डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके बाद एक पेज ओपन होगा। 
  • जिसमे आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालना है और send OTP पर क्लिक करना है। 
  • OTP आपके आधार से जुड़े नंबर पर आएगा। 
  • इसके बाद OTP डालकर वेरीफाई करना है। 
  • जिसके बाद आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

आशा करते है कि आपको UIDAI, mAadhaar, DigiLocker और UMANG पोर्टल से Aadhar Card Download कैसे करें के बारे में दी गई जानकरी पसंद आई होगी।